फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegation of illegal collection in ration shop allocation

राशन की दुकान आवंटन में अवैध वसूली का आरोप

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal collection in ration shop allocation
छपरौली। सिलाना के विपिन कुमार ने सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन में चुनाव अधिकारी पर 25 हजार की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उसने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि पांच जनवरी को सिलाना गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक हुई थी। उसकी पत्नी सुधा रानी 628 मत प्राप्त कर 24 मतों से विजयी रही थी। बैठक के उपरांत चुनाव अधिकारी ने दुकान आवंटन की एवज में सरकारी फीस के नाम पर उनसे 25 हजार रुपये जमा कराए। चुनाव अधिकारी ने दस दिन में रुपये वापस दिए जाने का नियम बताया था। रुपयों की रसीद मांगने पर चुनाव अधिकारी एक-दो दिन में देने का झांसा देता आ रहा है। आरोप है कि छह महीने बीतने के बाद न तो दुकान का आवंटन किया गया है और न ही सिक्योरिटी के रुप में लिए गए 25 हजार रुपये वापिस लौटाए गए है। उधर, खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में आरक्षण का ध्यान नहीं रखा गया था, जिस कारण दुकान का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed