फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegation of demanding convenience fee in the name of electricity checking, uproar

बिजली चेकिंग के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप, हंगामा

Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Allegation of demanding convenience fee in the name of electricity checking, uproar
बड़ौत। गुराना रोड गली नंबर आठ में चेकिंग के नाम पर मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात अंडर ट्रेंनिग एसडीओ व टीजी-2 पर सुविधा शुल्क लिए जाने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। बाद में उपभोक्ता मुख्य शिकायत केन्द्र पर पहुंचे और एसडीओ सहित ऊर्जा निगम के आला अफसरों से शिकायत की। एसडीओ ने जांच कराकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता द्वितीय और अधीक्षण अभियंता को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

उपभोक्ता अकिल का आरोप है कि 21 जून को मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात अंडर ट्रेनिंग एसडीओ व टीजी-2 अमान टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उस समय 25 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा गया। न देने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। इसी से नाराज होकर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया। इस संबंध में एसडीओ दिनेश मौर्य का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी जांच मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात जेई टाऊन राजकुमार से करायी जा रही है। साथ ही अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट भेजी गयी है। उधर इस संबंध में कई बार अंडर ट्रेंनिग एसडीओ से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed