{"_id":"62586350397e024df809b162","slug":"all-three-sugar-mills-will-run-till-may-25-65-lakh-quintals-of-sugarcane-of-farmers-standing-in-the-fields-baghpat-news-mrt5845502149","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मई तक चलेंगी शुगर मिल, खेतों में खड़ा किसानों का 65 लाख क्विंटल गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मई तक चलेंगी शुगर मिल, खेतों में खड़ा किसानों का 65 लाख क्विंटल गन्ना
विज्ञापन
अमीनगर सराय निवासी किसान ओमबीर यादव
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले की तीनों गन्ना शुगर मिल ने पेराई सत्र समाप्त करने की अधिकारिक घोषणा कर दी है। 25 मई तक तीनों मिलों के बंद होने की संभावना है। अभी किसानों का खेतों में लगभग 65 लाख क्विंटल गन्ना खेत में खड़ा हुआ है। मिल प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय तक पूरे गन्ने की पेराई कर ली जाएगी, वहीं किसानों का कहना है कि मिल की ओर से समय पर पर्ची जारी नहीं होने के कारण निर्धारित समय में गन्ने की पेराई होना संभव नहीं लग रहा है। इसके अलावा बागपत व रमाला शुगर मिल ने इस पेराई सत्र के बकाए का भुगतान करना शुरू कर दिया है, जबकि मलकपुर मिल पर अभी भी पुराने सत्र का 99 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इससे किसानों को गन्ना बकाया भुगतान के लिए जूझना पड़ सकता है।
जिले के एक लाख 24 हजार 132 किसान बागपत की तीन मिल के अलावा अन्य जिलों की नौ मिलों पर गन्ना सप्लाई करते है। बागपत की कोआपरेटिव शुगर मिल, सहकारी चीनी मिल और मलकपुर मिल मई माह के अंतिम सप्ताह तक पेराई सत्र बंद करने की संभावना है। मिल का पेराई सत्र समाप्त होने पर अब डेढ़ माह से कम का समय शेष रह गया और जिले में 65 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। निर्धारित समय पर गन्ने की पर्ची जारी न होने पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तीनों मिलों पर 45166.5 लाख का बकाया
12 अप्रैल तक बागपत की तीनों मिलों पर किसानों का 45166.5 लाख रुपये का बकाया है। इसमें सबसे अधिक मलकपुर मिल पर 34635.75 लाख रुपये, बागपत मिल पर 5055.56 लाख और रमाला सहकारी मिल पर 5482.84 लाख रुपये का बकाया है। पेराई सत्र समाप्त हो की ओर से और मलकपुर मिल पर अभी तक पिछले बकाए का 99 करोड़ रुपये का बकाया शेष है।
विज्ञापन
---
216.52 लाख क्विंटल गन्ने की हो चुकी है सप्लाई
जिले की तीनों मिलों पर अब तक 216.52 लाख क्विंटल गन्ने की सप्लाई हो चुकी है। इसमें मलकपुर मिल पर 109.98 लाख क्विंटल, बागपत शुगर मिल पर 35.83 लाख क्विंटल और रमाला मिल पर 70.71 क्विंटल गन्ने की सप्लाई की जा चुकी है।
कम जारी की जा रही पर्ची
गर्मी बढ़ रही है और मिल की ओर से पर्ची कम जारी की जा रही है। इससे किसानों का काफी गन्ना अभी खेतों में खड़ा है। मिल प्रबंधन को समय से पेराई करने के लिए इंडेंट बढ़ाकर समय से पर्ची जारी करनी चाहिए। - सुभाष नैन, प्रगतिशील किसान सरूरपुर कलां
---
समय पर हो बकाए का भुगतान
पेराई सत्र बीतने वाला है और अभी तक पिछले बकाए का भी पूरा भुगतान नहीं हो पाया है। बकाया भुगतान न होने के कारण किसानों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। आगे भी परेशानी उठानी पड़ेगी। - बाबूराम शर्मा, सूरजपुर महनवा
---
आर्थिक संकट से जूझ रहे किसान
डीजल और डीएपी के दाम बढ़ गए है, ऐसे में फसल की लागत भी बढ़ गई है। समय पर भुगतान न होने के कारण किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। - ओमबीर यादव, कस्बा अमीनगर सराय
---
प्रभावित हो रही गन्ने की छिलाई
मिल की ओर से ना तो नियमित पर्ची जारी की जा रही है और न ही नियमित तौल कराई जा रही है। सत्र समाप्ति की ओर है और किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है, जिससे गर्मी के मौसम में गन्ने की छिलाई प्रभावित हो सकती है। - बबली यादव, सिंघावली अहीर
मई माह के अंतिम सप्ताह तक पेराई सत्र पूरा करने की संभावना है। समय रहते किसानों के गन्ने की तौल पूरा करा दी जाएगी। चीनी मिलों को समय पर किसानों के बकाए का भुगतान कराने के निर्देश दिए है। मलकपुर मिल को भी पुराने सत्र का जल्द भुगतान कराकर नए सत्र का भुगतान शुरू कराने के निर्देश दिए गए है। - डॉ अनिल कुमार भारती, जिला गन्ना अधिकारी।

सूरजपुर महनवा निवासी बाबूराम शर्मा- फोटो : BAGHPAT

सरूरपुर गांव निवासी किसान सुभाष नैन- फोटो : BAGHPAT

सिंघावली अहीर निवासी बबली यादव- फोटो : BAGHPAT