{"_id":"5e5964b98ebc3ef3dd2bc421","slug":"alart-ke-beech-sauhaardapoorn-maahaul-mein-ada-huee-jume-kee-namaaj-baghpat-news-mrt4713484196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन
बागपत में जुमे की नमाज अदा करते नमाजी।
- फोटो : BAGHPAT
अलर्ट के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज
बागपत। दिल्ली में हिंसा के बाद जिले में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। साथ ही लोगों से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
शुक्रवार को एसडीएम सदर रामनयन और सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने भ्रमण किया। बाजारों में लोगों से बातचीत की और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। दोपहर के समय शांतिपूर्ण माहौल में मस्जिदों में नमाज हुई। शहर काजी हबीबुर्रमान ने बताया कि लोगों से भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया गया। डीएम और एसपी ने जिले के कई गांवों का भ्रमण कर बड़ौत में पैदल मार्च निकाला।
दोघट। निरपुड़ा, टीकरी, दोघट, भड़ल, मिलाना, बामनौली, गांगनौली, मौजिजाबाद नांगल, पुसार, मांगरौली, फौलादनगर, धनौरा, तवेलागढ़ी आदि गांवों की मस्जिदों पर नमाज अदा की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट सजंय कुमार, एसओ रमेश सिंह, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई नेपाल सिंह, जगदीश, रामवीर, श्रीओम गौतम, कृपाल सिंह, अरविंद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
चांदीनगर। जुमे को देखते हुए रटौल गांव में भी जुमे की नमाज पर विशेष चौकसी बरती गई। रटौल गांव में भी प्रशासन मुस्तैद रहा और सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद में इमाम मौलवी हाजी जहीर अहमद ने अमन और भाईचारे के लिए दुआ कराई। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। अमन और भाईचारे के लिए दुआ कराई। नमाज के दौरान पुलिस चौकस रही। चौकी प्रभारी संजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने निगरानी की। चौहल्दा, सूरजपुर महनवा, निबाली, पदड़ा में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज कराई गई।