फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akshay of Gothra was murdered due to rivalry, two accused arrested

Baghpat News: रंजिशन की गई थी गोठरा के अक्षय की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Akshay of Gothra was murdered due to rivalry, two accused arrested
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने गोठरा गांव में पूर्व सैनिक के बेटे अक्षय की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गोठरा गांव में रहने वाला गौरव अपने घर बेटा होने की खुशी में अक्षय और काले उर्फ अरुण, संदीप, आशीष को कार में बैठाकर फिरोजपुर के जंगल में ले गया। वहां गौरव ने सभी को शराब पिलाई और अक्षय को ज्यादा शराब पिला दी। ज्यादा नशा होने पर गौरव ने बाकी दोस्तों को रास्ते में उतार दिया और अक्षय को मोंटी के घेर में ले जाकर कमरे में बंद कर पीटा। इस दौरान गौरव का पिता सरजीत भी आ गया और गंभीर रूप से घायल अक्षय को खुद ही गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान अक्षय की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अक्षय के भाई दुष्यंत ने गौरव, मोंटी और सरजीत केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि पहले हुए झगड़े में अक्षय ने मोंटी की पिटाई कर दी थी जिससे वह अक्षय से रंजिश रखता था। हत्यारोपी मोंटी और गौरव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बोलेरो कार, दिल्ली से चोरी की गई बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस, अक्षय का आधार कार्ड और मोबाइल बरामद किया गया। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed