फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akhilesh is the father and protector of criminals: Yogendra Upadhyay

अखिलेश अपराधियों के जनक और संरक्षक : योगेंद्र उपाध्याय

Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is the father and protector of criminals: Yogendra Upadhyay
किशनपुर बराल में हाईवे पर परशुराम संदेश यात्रा में पहुंचे मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व ब्रहमण समा
रमाला (बागपत)। उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपराधियों के जनक और संरक्षक हैं। उन्होंने सपा सरकार में सबसे ज्यादा अपराधी पैदा करने की बात भी कही। वह रविवार को किशनपुर बराल में परशुराम संदेश यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जब भी प्रदेश सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करती है, अपराधियों को सजा होती है तो अखिलेश और सपा के नेताओं के पेट में दर्द क्यों होता है। इसका मतलब यह है कि वे अपराधियों के जनक है और अपराधियों के संरक्षक हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में अपराधियों और माफिया को पैदा किया है। भगवान परशुराम हम सबके ईष्ट हैं। उन्होंने भगवान परशुराम संदेश यात्रा को लेकर कहा कि शांति, सद्भाव, एकता, भाईचारा मिशन के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों को एकजुट रहने और समाज में शिक्षा का प्रचार करने का आह्वान किया। इस दौरान समाज के लोगों ने मंत्री से ब्राह्मण उत्थान आयोग के गठन की भी मांग की, जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed