{"_id":"604e47cb8ebc3e590a0045ac","slug":"ajit-singh-and-jayant-targeted-bjp-ministers-on-social-media-baghpat-news-mrt5299287109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजित सिंह व जयंत ने सोशल मीडिया पर भाजपा के मंत्रियों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजित सिंह व जयंत ने सोशल मीडिया पर भाजपा के मंत्रियों पर साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा के जनप्रतिनिधि इन दिनों जहां पंचायतों में किसानों को कृषि बिल के फायदे समझा रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों के नेता इन कानूनों के खिलाफ किसानों को एकजुट करने में लगे हैं। सियासत की यह लड़ाई अब सोशल मीडिया पर भी शुरू हो गई है। चौधरी अजित सिंह ने रविवार को फेसबुक से तो जयंत चौधरी ने ट्विटर पर भाजपा के मंत्रियों पर निशाना साधा। हालांकि दोनों ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा, दोनों ही पार्टियों के समर्थकों को समझते देर नहीं लगी कि इशारा किसकी तरफ है। फिर दोनों की पोस्टों पर कमेंट की बाढ़ आ गई।
दरअसल, शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान बागपत में किसानों को कृषि कानूनों के फायदे समझाने आए थे। इस पर चौधरी अजित सिंह के फेसबुक एकाउंट से पोस्ट की गई कि हैरत कि बात है सरकार के मंत्री गांव में जाकर जनता से कह रहे हैं कि आप आंदोलन खत्म कराओ, गन्ने का रेट हम बढ़वाएंगे। क्या सरकार को याद नहीं कि गन्ने का भाव पिछले तीन वर्षों से नहीं बढ़ाया। जबकि किसान आंदोलन तीन महीने से चल रहा है। किसान भाईयों एकता में ही ताकत है, यह ताकत बनाए रखो, सरकार घुटनों पर आ जाएगी। जबकि जयंत ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया कि एक केंद्रीय मंत्री बागपत आते हैं और गन्ना भाव बढ़वाने की बात करते हैं। साथ ही मिल मालिक सेठ जी को भाषण से धमकाते हैं। सरकार में इन शोपीस को रखने का फायदा क्या जब बात ऐसी करते हैं जैसे वो विपक्ष में ही हों।