खेकड़ा (बागपत)। कृषि विभाग की टीम ने नगर में खाद बीज की दुकानों पर पहुंची। इस दौरान दुकानदारों के लाईसेंस चैक करने के साथ ही यूरिया, डीएपी के स्टाक की जांच कर दुकानदारों को नकली सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह टीम के साथ खेकड़ा नगर मे खाद बीज की दुकानों पर जांच करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने नगर में पाठशाला रोड, रेलवे रोड और बाजार में छह दुकानों पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने दुकानों के लाईसेंस चैक किए। इसके बाद यूरिया, डीएपी पेस्टीसाईड के बिल देखने के साथ ही यूरिया और डीएपी का स्टाक चैक किया। टीम की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं मे हड़कंप मचा रहा। उन्होंने दुकानदारों को नकली दवाई बेचने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। कई उर्वरक विक्रेता तो दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानदारों को नकली सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नकली उर्वरक और कीटनाशक की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।