फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Agricultural equipment will be rented from 'CHC Farm Machinery' app

‘सीएचसी फार्म मशीनरी’ एप से किराए पर मिलेंगे कृषि यंत्र

Tue, 10 Dec 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Agricultural equipment will be rented from 'CHC Farm Machinery' app
बागपत। अब किसान कृषि यंत्र को किराए पर लेने के लिए घर बैठे ही बुक करा सकते है। इसके लिए ‘सीएचसी फार्म मशीनरी’ मोबाइल एप पर पंजीकरण कराना होगा। इससे किसान समय की बचत के साथ आधुनिक कृषि यंत्रों से खेतों में काम कर सकते है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कस्टमर हायरिंग सेंटर की स्थापना कर रखी है। इससे किसानों को किराए पर कृषि यंत्र मिल रहे है। इसका फायदा क्षेत्र के कृषकों को पहुंच रहा है। सुविधा को ओर भी आसान बनाने के लिए कृषि विभाग ने हायरिंग सेंटर को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए ‘सीएचसी फार्म मशीनरी’ मोबाइल एप शुरू किया है। इस पर पंजीकरण के बाद ऑनलाइन कृषि यंत्रों को बुक कर सकते है। घर बैठे ही संबंधित खेती के लिए यंत्र उपलब्ध होंगे। कृषि विभाग की ओर से एप का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। किसान पाठशाला, गोष्ठियां और अन्य कार्यक्रमों में इसकी जानकारी दी जाएगी। कृषि निदेशक सोराज सिंह ने उप कृषि निदेशक को ‘सीएचसी फार्म मशीनरी’ मोबाइल एप का प्रचार-प्रसार कर किसानों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। ज्यादा से ज्यादा का एप पर पंजीकरण कराया जाएं।
विज्ञापन

जिले में स्थापित कस्टम हायरिंग सेंटर
बागपत। एडीओ कृषि छपरौली महेश कुमार खोखर और उप कृषि निदेशक कार्यालय से कुलबीर ढाका ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में कृषि विभाग के कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना कराने की योजना है। छपरौली ब्लॉक में सबसे अधिक सेंटर है। तिलवाड़ा, सिलाना, शबगा, आजमपुर मुलसम, शबगा, तमेला गढ़ी, सूप, काकौर कला, ख्वाजा नंगला, बड़ौत में बावली, बिजरौल, बिनौली ब्लॉक के मुजफ्फरपुर कनवाड़ा, बागपत में सादुलापुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed