{"_id":"616722580d3a6e7da712360b","slug":"agreed-between-the-administration-and-the-village-secretaries-the-strike-ended-baghpat-news-mrt5604734132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन व ग्राम सचिवों के बीच बनी सहमति, धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन व ग्राम सचिवों के बीच बनी सहमति, धरना खत्म
विज्ञापन
- विकास भवन में विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम सचिवों का चल रहा था धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रशासन और ग्राम सचिवों के बीच बुधवार शाम को हुई वार्ता में सहमति बन गई है। ग्राम सचिवों को वेतन जारी करने के साथ ही बहाली करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद ग्राम सचिवों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।
ग्राम सचिवों ने पहले डीपीआरओ व लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 31 अगस्त से धरना शुरू किया था। इसमें लिपिक को सस्पेंड कर दिया गया था तो डीपीआरओ का तबादला कराने का आश्वासन दिया गया था। इस पर 16 सितंबर को धरना खत्म कर दिया गया था। लेकिन डीपीआरओ का तबादला नहीं होने पर 28 सितंबर से दोबारा से धरना शुरू कर दिया गया था। इसके बाद भी प्रशासन ने लगातार कार्रवाई जारी रखी और कई ग्राम सचिवों को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके साथ ही सभी ग्राम सचिवों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए गए थे। इस तरह ग्राम सचिव भी धरने पर अड़े हुए थे तो प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा था। मगर, ग्राम सचिवों की बुधवार शाम को डीएम राजकमल यादव से वार्ता हुई। समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि उन्होंने सभी का वेतन जारी करने, बहाली करने की मांग रखी थी, जिनको मानते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई है और अब गांवों में सभी कार्य कराएंगे।