{"_id":"5702b5994f1c1bc25cc81225","slug":"again-mining-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में फिर से जेसीबी से खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में फिर से जेसीबी से खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागपत में यमुना खादर में चलती मशीनें।
- फोटो : amar ujala
बागपत में रेत माफिया ने फिर यमुना को छलनी करने की तैयारी कर ली है। माफिया ने पांच मशीनें यमुना में उतार दीं हैं और रात के अंधेरे में यमुना को खाली करना शुरू कर दिया है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी चुप साधे हैं। लगभग 15 दिन तक रेत खनन बंद रहने के बाद एक बार फिर से रेत खनन शुरू किया जा रहा है। 15 दिन पूर्व होली से पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने रेत खनन को पूरी तरह से बंद करा दिया।
अजयदीप सिंह का स्थानांतरण होते ही रेत माफिया फिर सक्रिय हो गए। रेत माफिया ने डीएम आवास के ठीक पीछे ही फिर से पांच जेसीबी मशीनें उतार दी हैं। रविवार की रात में सिसाना के यमुना खादर में रेत खनन शुरू किया। रात भर ट्रकों की धमाचौकड़ी होती रही। इस संबंध में जिला खान अधिकारी पीके सिंह ने कहा सिसाना में खनन की अनुमति दी गई है। फिलहाल तीन माह के लिए अनुमति दी गई है। निर्धारित मानकों के अनुसार ही खनन होने दिया जाएगा।