{"_id":"68ebffd86aa8a5542c05c060","slug":"after-the-murder-the-accused-went-home-and-changed-their-clothes-and-then-went-out-to-play-baghpat-news-c-28-1-bag1001-140128-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हत्या कर घर जाकर कपड़े बदले, फिर खेलने चले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हत्या कर घर जाकर कपड़े बदले, फिर खेलने चले गए आरोपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। गांगनौली गांव के शेखो वाले मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना, बेटी सोफिया और सुमाइया की शनिवार दोपहर को हत्या करने के बाद दोनों आरोपी किशोरों ने अपने घर में जाकर कपड़े बदले। इसके बाद गांव के मैदान में कबड्डी खेलने चले गए। कबड्डी खेलने का सबूत पुलिस को दिखाने के लिए उन्होंने साथियों से अपनी वीडियो भी बनवाई। इसके बाद दोपहर में मस्जिद में आकर बंद सीसीटीवी कैमरे को चालू भी किया। गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना और दो बेटियों की हत्या का पुलिस ने छह घंटे में खुलासा कर दिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दीनी तालीम लेने के लिए मस्जिद में जाते थे। इसके साथ ही दोनों आरोपी गांव के एक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं। दोनों आरोपियों ने बताया कि पांच दिन पहले सबक याद नहीं करने पर मुफ्ती इब्राहिम और इसराना ने एक छात्र की पिटाई कर दी थी। पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर मुफ्ती से बदला लेने की योजना बना ली।
इसके बाद शुक्रवार को भी उसकी पिटाई कर दी। इससे ही वह काफी गुस्से में हो गए। बताया कि शनिवार दोपहर आरोपी छात्र मस्जिद में गया और सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। कमरे की अलमारी में रखी बिसौली भी उठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर पीछे के रास्ते से मस्जिद में घुसकर बिसौली और चाकू से वार कर इसराना, सोफिया, सुमाइया की हत्या कर दी।
फिर बाथरूम में खून से स्र कपड़े पर खून के छींटे लगे थे तो उस पर उसने अपना रुमाल रख लिया था। घटना के बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया और घर पर खून से सने कपड़े बदलने के बाद मैदान में जाकर कबड्डी खेलने लगे। उधर, कैमरे बंद और चालू होने की फुटेज में नजर आने पर छात्र शक के घेर में आ गया। पुलिस के पकड़ने पर पूछताछ में उसने हत्या की पूरी घटना बताई। हत्यारोपी किशोरों ने सीढ़ी के नीचे छिपाई बिसौली और छत पर फेंका चाकू भी बरामद कराया।
विज्ञापन
n पहले इसराना को मारा, नींद से जागने पर सोफिया और सोती हुई सुमाइया को मार डाला : हत्यारोपी किशोरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिटाई का बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। वह पीछे के रास्ते से मुफ्ती के कमरे में पहुंचे तो वहां पर इसराना बेड और दोनों बच्चियां चारपाई पर सोती हुई मिलीं। एक किशोर ने बिसौली से सोती हुई इसराना के सिर पर वार कर दिया। उसके लगते ही इसराना की चींख निकल गई और सोफिया नींद से जाग गई। इसराना उठकर उनकी तरफ आई तो इसराना के सिर पर दोबारा बिसौली से वार कर दिया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने फ्रिज पर रखा चाकू उठाकर इसराना की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। नींद से जागी सोफिया पर बिसौली से दो वार करके उसे मार दिया। इसके बाद सुमाइया को मार डाला।