फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After the cancellation of the English subject examination, the students returned disappointed

पेपर आउट होने से अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त होने पर परेशान होकर वापस लौटे परीक्षार्थी

Thu, 31 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
After the cancellation of the English subject examination, the students returned disappointed
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/अग्रवाल मंडी टटीरी। अंग्रेजी विषय का पेपर आउट होने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार शाम की पाली में होने वाली इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी। इससे जनपद के 44 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे करीब 13 हजार छात्र-छात्राओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। अंग्रेजी विषय का पेपर रद होने पर बुधवार को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज के सामने एकत्र छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताई। मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शांत कराकर छात्रों को घरों के लिए भेजा। अब यह परीक्षा 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

परीक्षा की दोबारा तैयारी करनी होगी
गांव से दस किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र है। परीक्षा केंद्र पर आकर पेपर रद्द होने की जानकारी मिली। अब परीक्षा के लिए फिर से तैयारी करनी पड़ेगी।-शिवम, चांदनहेड़ी
विज्ञापन

सरकार कड़ी कार्रवाई करे
कुछ लोग लालच के चलते छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। - मुकुल तोमर, जौनमाना
परीक्षा रद होने पर दुख हुआ
दो साल बाद परीक्षा हो रही है। इसको लेकर तैयारी भी काफी अच्छी की हुई थी, पेपर रद होने से काफी दुख हुआ है। - अंकित बामनौैली
धरी रह गई तैयारी
परीक्षा को लेकर की गई तैयारी धरी रह गई है। पेपर लीक होने से अब फिर से परीक्षा की तैयारी करनी पड़ेगी। - मैरिस, सूरजपुर मेहनवा
परीक्षा केंद्र पर मिली जानकारी
पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए आई थी। मगर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर जानकारी मिली की पेपर लीक होने से रद्द कर दिया गया है। - सीजर, सूरजपुर मेहनवा
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बलिया में पेपर आउट होने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने समान कोड होने के कारण बुधवार को होने वाली इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा 13 अप्रैल को होगी। अन्य परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार होगी। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed