{"_id":"57bdedb94f1c1b3e07d4eee9","slug":"after-robbing-the-driver-and-cleaner-thrown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद चालक और क्लीनर को फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बाद चालक और क्लीनर को फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा लूट कर फेंके गए बेहोशी में चालक।
- फोटो : amar ujala
बागपत-मेरठ रोड पर चीनी मिल के पास खाली ट्रक के पास बेहोशी की हालत में दो युवक पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि बेहोशी की हालत में मिले युवक ट्रक मेें सामान भरकर हरिद्वार से जयपुर जा रहे थे। शामली के पास बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूट लिया था।
बागपत चीनी मिल के पास रोड किनारे बुधवार शाम एक ट्रक खड़ा हुआ था। उसके पास दो युवक बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया। पूछताछ करने पर हल्की बेहोशी की हालत में एक युवक ने बताया कि उसका नाम इंद्रराज है। बेहोशी की हालत में दूसरे युवक को अपना भाई मुकेश बताया।
उसका कहना है कि वे जयपुर के शाहपुर क्षेत्र के गांव राडाबास के रहने वाले है। वे मंगलवार देर शाम ट्रक में एक कंपनी का घरेलू सामान लेकर हरिद्वार से जयपुर जा रहे थे। शामली ढाबा पर कुछ लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने कब्जे में ले लिया था। उसके बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बदमाशों ने उनसे नगदी और ट्रक का सामान लूट लिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे कोतवाली एसआई नदीम असगर का कहना है कि केस की जांच की जा रही है। जयपुर निवासी ट्रक के मालिक से फोन पर संपर्क किया गया है। उनके बागपत में आने और चाल और क्लीनर के होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।