फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After Rahul Gandhi, Jayant also tweeted, targeted the government

राहुल के बाद अब जयंत ने भी किया ट्वीट, गिरफ्तारी की मांग

Sat, 26 Dec 2020 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
After Rahul Gandhi, Jayant also tweeted, targeted the government
जयंत चौधरी द्वारा किया गया ट्वीट - फोटो : BARAUT
श्रुति देवी मूर्ति प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में श्रुति देवी की मूर्ति को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी ट्वीट करके घटना की निंदा की है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

बता दें कि तीन दिन पहले दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में स्थापित श्रुति देवी की मूर्ति को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में घुसकर हंगामा किया था। कॉलेज परिसर से मूर्ति हटाने की चेतावनी दी थी। इसे लेकर जैन समाज के लोगों मेें रोष उत्पन्न हो गया था। जुलूस निकालकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया था। बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने कॉलेज पहुंचकर घटना की निंदा की थी। इसी कड़ी में जयंत चौधरी भी आगे आ गए हैं। ट्वीट करके जहां घटना की निंदा की है, वहीं उप्र सरकार से शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इंस्पेक्टर अजय शर्मा का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed