फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After kidnapping the teenager, brother-in-law demanded one million in the name of release

किशोरी का अपहरण कर जीजा ने रिहाई के नाम पर मांगे दस लाख

Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
After kidnapping the teenager, brother-in-law demanded one million in the name of release
पत्नी को न भेजने से नाराज युवक ने ससुरालियों को नींद की गोलियां खिलाकर किया किशोरी का अपहरण
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने दामाद के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस बरामदगी में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गाजियाबाद निवासी युवक ने पत्नी को न भेजने से नाराज होकर ससुरालियों को नींद की गोलियां खिलाकर सुला दिया। इसके बाद वह नाबालिग साली का अपहरण कर ले गया। अब वह उसकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। किशोरी के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने दो वर्ष पूर्व अपनी बड़ी पुत्री की शादी गाजियाबाद निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी के बाद दामाद के आपराधिक चरित्र की जानकारी हुई। छानबीन की गई तो उसके खिलाफ गाजियाबाद कोतवाली में संगीन धाराओं के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज पाए गए। इस पर उसने विवाहित पुत्री को उसके पास भेजने से इंकार कर दिया। करीब एक सप्ताह पूर्व दामाद ने खेकड़ा पहुंचकर उसकी पिटाई की और अपनी पत्नी को ले जाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। इसके बाद वह चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार की शाम दामाद फिर खेकड़ा पहुंचा। रात में खाने में नींद की गोलियां मिला दी, जिसे खाकर परिवार के सभी लोग अचेत हो गए। इसी दौरान वह उसकी 14 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर ले गया। उनके दो मोबाइल भी उठा ले गया है। मंगलवार सुबह होश में आने पर परिजनों को इसका पता चला। दामाद को कॉल की गई तो उसने किशोरी की रिहाई के लिए 10 लाख रुपये मांगे। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद के खिलाफ कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराकर किशोरी को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - युवराज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed