फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After banging on the driver strike to protest extortion on Magic

अवैध वसूली के विरोध पर पिटाई के बाद मैजिक चालक हड़ताल पर

Mon, 05 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 05 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
After banging on the driver strike to protest extortion on Magic
अमीनगर सराय बस स्टैंड पर हंगामा करते मैजिक चालक - फोटो : amar ujala
अमीनगर सराय। बागपत-मेरठ रोड पर चलने वाली मैजिक गाड़ी के एक चालक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। चालक ने आरोपियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। इसे लेकर दर्जनों चालकों ने रोड पर जाम लगा जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

 

मेरठ के भोला गांव निवासी महताब ने बताया कि वह मार्ग पर मैजिक गाड़ी चलाता है। सोमवार को मेरठ से गाड़ी में यात्री लेकर घर जा रहा था। अमीनगर सराय स्टैंड के पास कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया और उससे 30 के स्थान पर 50 रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वहां हंगामा हो गया।

विज्ञापन

घटना का पता चलने के बाद दर्जनों चालक अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर वहां पर पहुंच गए। जाम लगाकर उन्होंने हंगामा किया और गाड़ी चलाने से मना कर दिया। उनका आरोप है कि आरोपी उनसे अवैध वसूली करते हैं। आरोपियों की पुलिस से मिलीभगत है। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर वसीम, बबलू, प्रदीप, अरुण सोनू, तेजपाल मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शरद तिजारा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed