फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After all, the recruitment of Delhi Police will start from today.

आखिर आज से शुरू होगी दिल्ली पुलिस की भर्ती

Fri, 02 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 02 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में कई दिन से रद चल रही दिल्ली पुलिस की भर्ती शुक्रवार (आज) को होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उधर, युवाओं ने भी कॉलेज के पास डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है 29 मई से जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली पुलिस की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, लेकिन बारिश के चलते भर्ती प्रक्रिया पहले दिन रद कर दी थी। दूसरे दिन भी भर्ती मैदान में पानी भरने के चलते रद रही। फिलहाल शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया दोबारा से शुरू होगी। दिल्ली पुलिस के एसीपी अशोक त्यागी ने बताया भर्ती रद होने की सूचना अभ्यर्थियों को नेट के माध्यम से भेज दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से भर्ती होगी। शांतिपूर्वक भर्ती कराने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर भी कई टीम बुलाई है। उन्होंने बताया 15 दिन तक चलने वाली इस भर्ती में 26 हजार युवाओं को दिल्ली पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। एक बैच में करीब 50 युवाओं को रेस के लिए दौड़ाया जाएगा, जबकि 1500 युवाओं का एक दिन में शारीरिक परीक्षण कराया जाएगा। भर्ती की तैयारियां पूर्ण कर ली  है। उन्होंने बताया जिन युवाओं ने भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन कर रखा है। उन्हें ही भर्ती के लिए बुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed