{"_id":"58309a234f1c1b5636901ef5","slug":"after-all-seven-years-was-arrested-in-srinagar-hatyaropi-arvind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा सात साल बाद श्रीनगर में पकड़ा गया हत्यारोपी अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा सात साल बाद श्रीनगर में पकड़ा गया हत्यारोपी अरविंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बाघू गांव के किसान भवर सिंह उर्फ भोलू (55) की हत्या के केस में फरार चल रहे एक हजार रुपये के इनामी अरविंद को उत्तराखंड के श्रीनगर पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पता चलने पर यहां की पुलिस ने उसको बी-वारंट पर लेने की तैयारी कर दी है।
पुलिस के मुताबिक किसान भवर सिंह उर्फ भालू की 6 जून 2009 को गांव के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने बाइक सवार अज्ञात लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में बाघू गांव के ओमवीर, उत्तराखंड के चमौली जनपद के गांव उतरो निवासी दो सगे भाई संदीप व अरविंद के नाम सामने आए थे। पुलिस ने आरोपी ओमवीर को 11 जुलाई 2009 को गिरफ्तार कर लिया था तथा आरोपी संदीप ने 5 अक्टूबर 2009 को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। अरविंद फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। श्रीनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद को दो दिन पूर्व चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने भंवर सिंह की हत्या को स्वीकार किया है।
बागपत सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि हत्या के केस में फरार चल रहा एक हजार रुपये का इनामी आरोपी अरविंद को श्रीनगर पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अरविंद को बी-वारंट पर लिया जाएगा। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है।