फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After 29 years on Makar Sankranti, three planets will form a coincidence

29 साल बार मकर संक्राति पर तीन ग्रहों का बनेगा संयोग

Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
After 29 years on Makar Sankranti, three planets will form a coincidence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। इस बार मकर संक्राति खास है। मकर संक्राति पर 29 साल बाद एक साथ तीन ग्रहों का संयोग बनेगा। वहीं, कुछ पंचाग के अनुसार 14 जनवरी तो कुछ के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाना शुभ है।

खास योग
मकर संक्रांति के दिन रोहिणी नक्षत्र और ब्रह्म योग बन रहा है। यह खास संयोग कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सूर्य के मकर राशि में आने से मकर संक्रांति के दिन 29 वर्ष बाद तीन ग्रहों का संयोग बनेगा। जिसमें सूर्य, बुध और शनि तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। महाभारत की कथा के अनुसार भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति का दिन ही चुना था। कहा जाता है कि आज ही के दिन गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं। इसीलिए आज के दिन गंगा स्नान व तीर्थ स्थलों पर स्नान दान का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिषानुसार यदि कुंडली में सूर्य शनि का दोष है तो मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य उपासना से पिता पुत्र के खराब संबंध अच्छे होते हैं। सूर्य के अच्छे प्रभाव से यश, सरकारी पक्ष और पिता से लाभ, आत्मविश्वास में वृद्धि, सिरदर्द, आंखों के रोग, हड्डियों के रोग व हृदय रोग से आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed