{"_id":"6268333ff702f9038169c182","slug":"advocates-strike-in-protest-against-justice-fee-hike-baghpat-news-mrt586173559","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय शुल्क वृद्धि के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय शुल्क वृद्धि के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल
विज्ञापन
जिला जज सुधीर कुमार व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीती सिंह को ज्ञापन देते अधिवक्ता
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री और जनपद न्यायाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। न्याय शुल्क में वृद्धि और संशोधित नगरीय किराएदारी अधिनियम को लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। प्रदर्शन करने के बाद जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर और महामंत्री महेंद्र बंसल के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताआें ने न्याय शुल्क वृद्धि आदेश को गलत बताया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर का कहना था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता हाईकोर्ट बैच संघर्ष समिति के आह्वान पर मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने न्याय शुल्क में दस गुणा वृद्धि कर दी है, जो किसी भी तरह से सही नहीं है। महामंत्री महेंद्र सिंह बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगरीय किरायेदारी अधिनियम को संशोधित कर नया अधिनियम लागू कर दिया है, जिससे आम जनता और अधिवक्ताओं में रोष है। उन्होंने न्याय शुल्क में वृद्धि आदेश और उत्तर प्रदेश नगरीय किरायेदारी अधिनियम को वापस लेकर पुराने अधिनियम को लागू करने की मांग की। इस मौके पर देवेंद्र आर्य, महिपाल तोमर, सीमा ठाकुर, संजय पंवार, अतुल प्रशांत त्यागी, चांदबीर राणा, संजय कुमार, जाकिर खान, पवन कुमार, प्रशांत चौधरी, नवीन ढाका, रोहित त्यागी, कपिल, अजय वर्मा, उदित प्रताप, विक्रांत चौहान, अर्पित रूहेला, संदीप चौहान, कुलदीप मानव, विक्की भारद्वाज, शाजिद अली, सेलकराम मौजूद रहे।