{"_id":"650bc244f45d295ef50c0e14","slug":"advocates-staged-a-dharna-at-the-court-gate-strike-continues-today-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5407-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट पर दिया धरना, आज भी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट पर दिया धरना, आज भी हड़ताल
विज्ञापन
-हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध है जारी
फोटो 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल कर कचहरी के गेट पर धरना दिया। जहां उन्होंने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। उधर, बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन की 21 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा कर दी गई थी। इसके चलते बुधवार सुबह जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे और कचहरी गेट पर धरना देकर बैठ गए। जहां अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर का कहना है कि मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और बैठक कर रणनीति तैयार करेंगे। इस मौके पर महामंत्री कपिल कुमार, मनीष विश्वकर्मा, राहुल कुमार, रिशि कुमार, विजय चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।