{"_id":"6504615364ff4473260c8096","slug":"advocates-end-strike-will-return-to-work-on-monday-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5242-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अधिवक्ताओं ने खत्म की हड़ताल, सोमवार को काम पर लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अधिवक्ताओं ने खत्म की हड़ताल, सोमवार को काम पर लौटेंगे
विज्ञापन
-हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में चल रही हड़ताल को खत्म कर दिया गया। अधिवक्ता सोमवार से कार्य शुरू करेंगे। शनिवार को अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्याचिक कार्य से विरत रहेंगे।
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना के बाद से पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने 15 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान कर दिया था। सरकार के कार्रवाई करने और अधिवक्ताओं की मांगें पूरी होने पर संघर्ष समिति ने हड़ताल समाप्त कर दी। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर, महामंत्री कपिल कुमार ने बताया कि संघर्ष समिति के आह्वान पर हड़ताल समाप्त हो गई। शनिवार को हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे और सोमवार को कचहरी परिसर में काम किया जाएगा।