फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates demonstrated in support of JNU students

अधिवक्ताओं ने जेएनयू छात्रों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated in support of JNU students
जेएनयू में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ मारपीट के विरोध में बागपत कचहरी में विरोध प्रकट करते - फोटो : BAGHPAT
अधिवक्ताओं ने जेएनयू छात्रों के समर्थन में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शिक्षक और छात्रों पर हुए हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और छात्रों का समर्थन किया।

जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जेएनयू में छात्र और शिक्षकों पर हुए हमले के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि हिंसा को बढ़ावा देने वाले जो भी तत्व है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विश्वविद्यालय में पहुंचे असामाजिक तत्वों की पहचान कराकर कठोर कार्रवाई की जाए। न्यायिक जांच कराकर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर ने कठोर कार्रवाई की मांग की। सभी अधिवक्ताओं ने एक सुर में घटना की निंदा की और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महामंत्री एडवोकेट आजाद धामा, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, केपी सिंह, नरेंद्र सिंह मान, सतेंद्र खोखर, इफ्तखार हसन, नरेंद्र पंवार, राजेंद्र तोमर, महेंद्र बंसल, लोकेंद्र तोमर, योगेंद्र शर्मा, सतेंद्रपाल शर्मा, राशिद तसलीम, प्रदीप नैन, रामकुमार तोमर, योगेंद्र कुमार, सलोज नैन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। दूसरी तरफ रालोद कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जेएनयू में हुई घटना का विरोध किया। इस पर सरकार से कठोर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। सरकारी संस्थानों के निजीकरण, एनआरसी और सीएए का भी विरोध किया। इस मौके पर ओमबीर ढाका, कंवरपाल हुड्डा, रवि, वीरेंद्र, योगेंद्र, अमित, उस्मान, विक्रम, अनिरुद्ध शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed