फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocate Caught in fraud

धोखाधड़ी में फंसे अधिवक्ता

Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Advocate Caught in fraud
Fraud
बागपत। सड़क हादसे में युवक जिशान की हुई मौत के मामले में क्लेम लेने के लिए फर्जी तरीके से अधिवक्ता समेत दो लोगों ने कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। लखनऊ की एसआईटी की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। इस मामले में बागपत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


लखनऊ की विशेष जांच प्रकोष्ठ के इंस्पेक्टर विरेंद्र तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया बागपत के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी शफीक अहमद ने बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने बेटे जिशान और लतीफ के साथ 20 सितंबर 2014 की रात 10:50 बजे बाइक पर सवार होकर शहर के मुस्लिम होटल से पीडब्लूडी गेस्ट हाउस की ओर जा रहा था। पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास अचानक बाइक बंद हो गई। वे बाइक को देखने लगे, तभी तेज गति से एक ट्रक आया। उसने और उसके बेटे लतीफ ने किसी तरह अपनी जान बचाई। ट्रक की चपेट में आने से जिशान की मौत हो गई।
विज्ञापन


बाद में शफीक ने गाजियाबाद के पते के आधार पर अधिवक्ता मोहन पाल रावत के माध्यम से दुर्घटना क्लेम लेने के लिए फर्जी तरीके से गाजियाबाद कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्शाया उसका बेटा जिशान अपने भाई लतीफ अहमद के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। वह लापरवाही और तेज गति से बाइक चल रहा था। इसी दौरान बाइक गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जिशान की मौत हो गई थी और लतीफ गंभीर घायल हो गया था। मामला लखनऊ हाईकोर्ट में विचाराधीन है। केस की जांच की तो पता चला अधिवक्ता मोहन पाल रावत और शफीक ने क्लेम लेने के लिए धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से केस दर्ज कराया था। इस मामले में कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed