फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adopt Ayurveda and get a healthy body

Baghpat News: आयुर्वेद को अपनाओ और निरोगी काया पाओ

Sat, 11 Nov 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Adopt Ayurveda and get a healthy body
बागपत। कलक्ट्रेट में लोकमंच पर आयुष विभाग की ओर से भगवान धन्वंतरि की स्मृति में हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद थीम पर आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इसमें स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डा. सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने निरोगी काया के लिए जीवन में आयुर्वेद को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में किसानों को तुलसी, अश्वगंधा की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया और किसानों को औषधीय पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरुक किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आयुर्वेद दिवस पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देव इंटर कॉलेज डोलचा में छात्र-छात्राओं से विद्यालय में लगे 70 प्रजातियों के पौधों की जानकारी ली। उन्होंने 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले छात्रों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने और लोगों को जागरुक करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमेंद्र तोमर, सुभाष बैरागी, देवेंद्र त्यागी, डा. विनय त्यागी, अशोक चौहान, करतार सिंह घिटौरा, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed