{"_id":"5ec2c3588ebc3e90a4079120","slug":"administration-sanitizes-chc-baghpat-news-mrt482333877","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी को सैनिटाइज कराया, जेल और स्वास्थ्यकर्मियों को 60 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी को सैनिटाइज कराया, जेल और स्वास्थ्यकर्मियों को 60 सैंपल लिए
विज्ञापन
वार्ड बॉय कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बागपत सीएचसी में सैनिटाइजर करता दमकलकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
प्रशासन ने सीएचसी को किया सैनिटाइज
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के वार्ड ब्वाय के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार से अस्पताल को एहतियात के तौर पर बंद किया। दमकल विभाग की गाड़ी से सीएचसी सैनिटाइज कराया। कई घंटे तक अभियान चला। जेल और स्वास्थ्य कर्मचारियों के 60 सैंपल लिए गए हैं।
सोमवार को दमकल विभाग, पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत को सैनिटाइज किया। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक सीएचसी के विभिन्न वार्ड, इमरजेंसी और अन्य स्थानों को सैनिटाइज किया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि मरीजों के लिए सीएचसी बंद की। बाहरी लोगों का आवागमन बंद है। सैनिटाइज और पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही सीएचसी को लोगों के लिए खोला जाएगा। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 60 सैंपल लिए। इनमें 30 सैंपल जिला कारागार से लिए गए हैं। रैंडम तौर पर यह सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारियों के सैंपल भी लिए गए हैं।
किन किन मरीजों के संपर्क में आया था वार्ड ब्वाय
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड ब्वाय की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी कर रही है। नया गांव के युवक के बाद वार्ड ब्वाय ने क्या किसी दूसरे मरीज को मरहम पट्टी की थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
बामनौली पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
दाहा। बामनौली गांव में होम क्वारंटीन चल रहे एक परिवार का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों को एहतियात बरतने के लिए कहा।