फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adinath Bhagwan's Palki Yatra took out

जौहड़ी में आदिनाथ भगवान की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Adinath Bhagwan's Palki Yatra took out
बरनावा के श्री चंद्र प्रभु मंदिर में विधान में पूजा अर्चना करते जैन अनुयायी। - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। जौहड़ी गांव के आदिनाथ अतिशयकारी प्राचीन मंदिर के तत्वावधान में शनिवार को जैन अनुयायियों ने भगवान आदिनाथ की वार्षिक विशाल पालकी यात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली। पालकी यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ। जिसमें जैन समाज के लोग पीले वस्त्र धारण कर भगवान श्री को पालकी में लेकर बैंडबाजों की मधुर धुनों पर नृत्य कर चल रहे थे। भगवान आदिनाथ की पालकी यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर अंगदपुर गांव स्थित जैन मंदिर में पहुंची। यहां पर जैन समाज के लोगों ने विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री का अभिषेक किया। पालकी यात्रा में पालिका अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा, जिला पंचायत सदस्य बबलू प्रधान उर्फ लक्ष्मण सिंह, सुभाष जैन, पंकज जैन, सतीश जैन समेत समस्त जैन समाज के लोगों का सहयोग रहा।

अहिंसा परमो धर्म: के प्रति श्रीफल समर्पित किए
उधर बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में कोरोना से रक्षा के लिए चल रहे अखंड शांतिनाथ विधान शनिवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर जैन अनुयायियों ने 120 श्री फल गांधी जी द्वारा प्रसारित अहिंसा परमो धर्म: के प्रति समर्पित किए। रविवार को भगवान चंदा प्रभु की वार्षिक यात्रा निकाली जाएगी। विधान के समापन दिवस पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षमाशील ताकतवर होने की निशानी है। किसी भी देश की महानता और नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनके आदर्श प्रेम व देशभक्ति हमें ग्रहण करनी चाहिए। विधान में अक्षत मति माताजी, अनुज जैन, अनिल जैन, अक्षय जैन, अनंत जैन, नमन जैन, बादामी देवी जैन, सरिता जैन, रामकली दीदी, मधु, मंजू, कृष्णा, कुसुम, दिनेश जैन, सौरभ जैन, हंस जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed