फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Adinath Bhagwan's Palki Yatra took out

आदिनाथ भगवान की पालकी यात्रा निकाली

Sat, 02 Oct 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Adinath Bhagwan's Palki Yatra took out
बिनौली। जौहड़ी गांव के आदिनाथ अतिशयकारी प्राचीन मंदिर के तत्वावधान में शनिवार को जैन अनुयायियों ने भगवान आदिनाथ भगवान की वार्षिक विशाल पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली। पालकी यात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से हुआ। सुनील जैन, अंकुर जैन, सुभाष चंद जैन, पारस जैन आदि पीले वस्त्र धारण कर भगवानश्री को पालकी में लेकर बैंडबाजों की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। भगवान श्री को अजय जैन, वीरेंद्र जैन चंवर ढुला रहे थे, कुबेर जिननेंद्र जैन बने। पालकी यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर अंगदपुर गांव स्थित जैन मंदिर में पहुंची। यहां जैन समाज के लोगों ने विधिविधान पूर्वक मंत्रोचारण के बीच भगवान श्री का अभिषेक किया। पालकी यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा, जिला पंचायत सदस्य बबलू प्रधान उर्फ लक्ष्मण सिंह, सुभाष जैन, पंकज जैन, सतीश जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed