फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   adhoore karyon par gram sachion ko chetawani

पीएफएमएस का कार्य अधूरा, सीडीओ ने लगाई सचिवों को फटकार

Sat, 12 Oct 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
adhoore karyon par gram sachion ko chetawani
पीएफएमएस में अधूरे कार्य पर ग्राम सचिवों को दी चेतावनी
विज्ञापन

बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने पब्लिक पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) की ग्राम सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। कार्य अधूरा मिलने पर फटकार लगाई, वहीं तीन दिन के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित रहने वाले सचिवों का वेतन रोकने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया।

शासन ने ग्राम पंचायतों में आनलाइन सिस्टम लागू करते हुए पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) प्रणाली लागू कर दी है। इसके माध्यम से ही विकास कार्यों का भुगतान ग्राम सचिव और प्रधान कर सकेंगे। डोंगल के माध्यम से ग्राम सचिव और प्रधान आनलाइन धनराशि का भुगतान करेंगे। 40 गांवों में अभी तक इस व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने शुक्रवार को ग्राम सचिवों की बैठक ली। कार्य अधूरा मिलने पर फटकार लगाई। बारी-बारी से सचिवों की क्लास ली। कार्य पूरा न करने का कारण पूछा और कब तक कार्य पूरा करेंगे इसकी जानकारी ली। अधिकांश सचिवों ने उन्हें आज, कल और परसो कार्य पूरा कराने आश्वासन दिया। कई मामले बीडीओ के माध्यम से ट्रांसफार किए जाने के मामले सामने आए। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। डीपीआरओ को निर्देश दिए लोकल स्तर के ट्रांसफर के आदेशों को निरस्त किया जाए। वहीं अनुपस्थित रहने वाले ग्राम सचिवों का वेतन रोकने के भी निर्देशित किया। तीन दिन के अंदर कार्य पूरा करेंगे। ऐसा न करने पर सस्पेंड करने की कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed