फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Activate monitoring committees

निगरानी समितियों को करें सक्रिय

Sat, 02 Oct 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Activate monitoring committees
बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने तहसील सभागार में स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि ऐसे गांव जहां से संचारी रोगों के संक्रमण की जानकारी मिल रही है, वहां स्वास्थ्य टीमें गठित कर सामान्य बुखार, खांसी-जुकाम, मलेरिया, डेंगू एवं कोविड-19 सभी प्रकार के रोग का सर्वे कराते हुए ब्लड सैंपल ले और दवा वितरण कराए। नगर पंचायत में गठित निगरानी समितियों को एक्टिव किया जाए एवं साउंड सिस्टम लगाकर माइक से संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार कराया जाए। नालियों एवं जलभराव के स्थलों पर एंटी लार्वा का स्प्रे कराया जाए। ऐसे स्थल जहां वर्षा के पानी से जलभराव है, वहां जल निकासी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर ईओ अनुज कौशिक, सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार, सचिन मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed