{"_id":"5fe62c188ebc3e3f755e0057","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-insult-shruti-mata-s-idol-suresh-jain-baraut-news-mrt517282823","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रुति माता की मूर्ति का अपमान करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: सुरेश जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रुति माता की मूर्ति का अपमान करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: सुरेश जैन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत स्थित दिगंबर जैन कॉलेज में श्रुति देवी प्रतिमा को लेकर अखिल विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा किए गए हंगामे जैन समाज नाराज है। शुक्रवार को उप्र अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल जैन कॉलेज पहुंचा और श्रुति देवी की मूर्ति को लेकर हो रहे हंगामे पर समाज के लोगों से वार्ता की। साथ ही जैन समाज को आश्वासन दिया कि जिन असामाजिक तत्वों ने श्रुति देवी की मूर्ति तोड़ने की धमकी दी है। उनको चिंहित कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।
22 दिसंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने श्रुती देवी की मूर्ति को मां सरस्वती की मूर्ति बताते हुए हंगामा किया था। साथ ही मूर्ति को हटाने की मांग की थी। जिसको लेकर जैन समाज में भी रोष उत्पन्न हो गया। समाज के बुलावे पर शुक्रवार को उप्र अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में पहुंचे। यहां पहले से ही समाज के लोग इक्टठा थे।
सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि जैन संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए अल्पसंख्यक आयोग कार्य कर रहा है। श्रुति देवी मंदिर को तोड़े जाने की धमकी देने वाले तत्व किसी भी संगठन के सदस्य नहीं हो सकते। असामाजिक तत्वों की सूची बनाकर सीएम को भेजी जाएगी। सख्त कार्रवाई जाएगी। दिगंबर जैन कॉलेज प्रबंध कारिणी के संयुक्त सचिव धनेंद्र जैन, कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने जैन समाज के सभी पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। डॉ. अमित राय जैन ने कहा कि संस्थाओं में घुसने वाले गुंडा तत्वों पर लगाम लगाई जाए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानकवासी जैन समाज बड़ौत शहर के अध्यक्ष घसीटू मल जैन ने की और संचालन जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सचिव डॉ. अमित राय जैन ने किया।
कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज सोनीपत के अध्यक्ष एसके जैन, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र जैन राजकमल, राष्ट्रीय मंत्री जयकुमार जैन सोनीपत, एस के जैन मेरठ, अनिल कुमार जैन मेरठ, दिगंबर जैन समाज समिति के प्रबंधक मनोज जैन, अजीतनाथ जैन मंदिर के महामंत्री मुकेश जैन, शांतिनाथ जैन मंदिर के महामंत्री अनिल जैन, महावीर स्वामी मंदिर गुराना रोड के अध्यक्ष दिनेश जैन, महावीर स्वामी परमागम मंदिर के अध्यक्ष विनोद जैन एडवोकेट, धर्म सागर नथिया जी मंदिर के महामंत्री अजय भाई, दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, स्थानकवासी समाज मंडी के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, श्वेतांबर मूर्ति पूजक समाज के अध्यक्ष संतोष जैन, णमोकार महामंत्र प्रचार समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन, दिगंबर जैन युवा मंच अध्यक्ष अंकुर जैन, आदिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, दिगंबर जैन कॉलेज के अध्यक्ष धन कुमार जैन, प्रबंधक राकेश कुमार जैन, मूलचंद जैन, संजय जैन, हर्षित जैन, मुदित जैन, कोतवाल अजय शर्मा शामिल रहे।