{"_id":"62dd8c3e99d67f5d783a17e8","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-are-negligent-in-development-works-danish-baghpat-news-mrt5983496168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : दानिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : दानिश
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट के सभागार में बैठक को संबोधित करते राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर विकास कार्यों में पहले से ज्यादा तेजी आई है। सरकार ने 100 दिन में जितने कार्य कराने का लक्ष्य तय किया था, उससे ज्यादा कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की विकास कार्य होते रहेंगे और कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वह सरकार के 100 दिन पूरे होने पर रविवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज आदि सभी ने अपने 100 दिन के लक्ष्यों को पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि बागपत की पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए काफी अच्छा कार्य किया है। वहीं मंत्री के अपने ही विभाग में शादी अनुदान योजना के लिए 60 आवेदन आए हुए है, जिनको बजट के अभाव में अभी तक अनुदान राशि नहीं मिली है। उनको भी जल्द अनुदान राशि दिलाने की बात कही गई। इस दौरान उनके साथ विधायक योगेश धामा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
--
बड़ौत का स्टेडियम जल्द शुरू कराएंगे
सरकार की उपलब्धियां गिना रहे मंत्री दानिश आजाद अंसारी को जब बताया गया कि बड़ौत में एक स्टेडियम की हालत खराब है और वह पिछले कई साल से बंद पड़ा है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से उसकी जानकारी लेकर उसे जल्द शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में कोच व अन्य स्टाफ जल्द नियुक्त होगा और वहां खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे।