{"_id":"632612e40c70fd33773429a9","slug":"action-on-five-brick-kilns-that-did-not-collect-royalty-kahkra-news-mrt6057139124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायल्टी जमा न करने वाले पांच ईंट भट्ठों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायल्टी जमा न करने वाले पांच ईंट भट्ठों पर कार्रवाई
विज्ञापन
काठा गांव के जंगल में ईंट भटठे पर निरीक्षण करते एडीएम, तहसीलदार और खनन अधिकारी
- फोटो : KAHKRA
रायल्टी जमा न करने वाले पांच ईंट भट्ठों पर कार्रवाई
बागपत, खेकड़ा। प्रशासन ने रायल्टी जमा किए बगैर ईंट पथाई का कार्य करने वाले पांच भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
एनजीटी ने एनसीआर क्षेत्र में ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक लगाई हुई है। तहसील क्षेत्र के ग्राम काठा के जंगल में एक दर्जन से अधिक ईंट भट्ठे हैं। आरोप है कि ग्राम काठा के जंगल में बिना रायल्टी जमा किए पांच भट्ठा संचालक ईंटों की पथाई करा रहे थे। शनिवार को एडीएम प्रतिपाल चौहान, तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह और खनन अधिकारी हवलदार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन से ईंट-भट्ठों पर बनाए गए रास्तों को क्षतिग्रस्त करा दिया और पांचों भट्ठा मालिकों को पेनल्टी समेत रायल्टी तत्काल जमा करने के लिए नोटिस दिया। तत्काल रायल्टी जमा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि निर्धारित समय में रायल्टी जमा न करने पर संबंधित भट्ठा संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।