{"_id":"58ff9ab94f1c1b9928c0d66b","slug":"action-on-arbitrary-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली करने पर शिकंजा कसा जाएगा। शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने डीएम हृदय शंकर तिवारी को पत्र लिखा है कि स्कूल संचालकों और अभिभावकों के साथ बैठक कर मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाई जाएगी।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली से अभिभावक परेशान हैं। अभिभावकों का आरोप है कि हर रोज नए-नए चार्ज लगाकर लोगों को परेशान किया जाता है। बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कराना मुसीबत बनता जा रहा है। मामला शासन तक पहुंचा तो शिक्षा निदेशक (बेसिक) अजय कुमार सिंह ने डीएम को इस संबंध में पत्र लिखा।
अवगत कराया कि सहायता प्राप्त, अतिरिक्त अशासकीय, गैर सहायता प्राप्त विद्यालय संचालित हो रहे हैं। स्कूलों द्वारा विभिन्न वोर्डों से मान्यता है तथा संबंधित बोर्ड द्वारा मान्यता प्रदत्त करते समय लागू की गई शर्तों का इन विद्यालयों द्वारा अनुपालन नहीं किया जा रहा है। फीस में वृद्धि, यूनिफार्म, पाठ्यपुस्तकों का क्रय विद्यालय द्वारा या नामित दुकानों से खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है। इससे लोगों में लगातार आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देशित किया है सभी प्राइवेट विद्यालय के संचालक और अभिभावकों की बैठक करना सुनिश्चित की जाए। इसमें सभी समस्याओं का समाधान हो सके। बीएसए, डीआईओएस, प्राचार्य, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्था के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित करें। डीएम को निर्देशित किया है सीडीओ और एडीएम की अध्यक्षता में बैठक कराना सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि निजी स्कूलों में फीस समेत अन्य मामलों में उत्पीड़न किया जा रहा है।