गैरहाजिर कर्मचारियों पर गाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को डीएम ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की चेकिंग की। उप कृषि निदेशक कार्यालय में चेकिंग के दौरान उन्होंने कहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों को मिलना चाहिए। कृषि उप निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया जिले में एक लाख नौ हजार कृषक हैं, लेकिन अभी तक 49020 का पंजीकरण हुआ। अक्तूबर में 17 हजार और किसानों के पंजीकरण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को बीज, खाद और अन्य सब्सिडी का लाभ मिले।
उधर, पशु चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में एडीओ योगेश शर्मा बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। डीएम ने उनका वेतन काटे जाने और स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिशासी अभियंता (विद्युत) कार्यालय और वाणिज्य कर कार्यालय का निरीक्षण किया। वाणिज्य विभाग के स्टोर रूम का निरीक्षण किया। पुरानी पत्रावलियों केे बस्ते ठीक से रखे जाने के निर्देश दिए।