फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Across the city line in the township Kekdha fever claimed the lives of two sisters

खेकड़ा नगर की लाइन पार बस्ती में बुखार ने दो बहनों की जान ले ली

Thu, 20 Oct 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 20 Oct 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Across the city line in the township Kekdha fever claimed the lives of two sisters
नरगिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा।  नगर की लाइन पार बस्ती जानलेवा बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मृतक मुन्नी के बाद उसकी बड़ी बहन नरगिस सात वर्ष की भी दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। दो सगी बहनों की मौत एवं दर्जनों बुखार की चपेट में होने से बस्ती के लोगों में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन


मंगलवार की शाम लाइनपार बस्ती निवासी शहजाद की पांच वर्षीय पुत्री मुन्नी की बुखार से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मौत हो गयी थी। जबकि मुन्नी की बड़ी सात वर्षीय बहन नरगिस भी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ही बुखार के चलते भर्ती थी। उसकी भी मंगलवार की रात्रि में मौत हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों मृतक बहनों के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया। परिजनों में दोनों बेटियों  की एक साथ मौत होने के कारण कोहराम मचा है। सूत्रों के अनुसार कॉलोनी के करीब 25 लोग  खेकड़ा एवं दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित बस्ती वासियों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की। इस दौरान इलियास, मोमीन, याकूब, इस्लाम, दानिश, समसुदीन, साबिर अंसारी, आरिफ, फुरकान, सुहेल आदि रहे। 


चांदीनगर। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रटौल गांव में बुखार के चलते ताहिर (45) पुत्र महफूज की मौत हो गई। ताहिर का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार गांव के चिकित्सकों को कई बार दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिला है। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed