फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Acid thrown on woman in water dispute

Baghpat News: पानी भरने के विवाद में महिला पर तेजाब फेंका

Fri, 30 May 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 30 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on woman in water dispute
खेकड़ा। नूरपुर गांव में हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में पड़ोसी महिला ने अपने मकान की खिड़की से किरण पर तेजाब फेंक दिया। कमर पर तेजाब गिरने से किरण झुलस गई, जिसका बुधवार रात सीएचसी में उपचार कराया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से दिल्ली रेफर कर दी गई।
विज्ञापन

नूरपुर गांव निवासी विकल ने बताया कि उसकी पत्नी किरण बुधवार की शाम गली में लगे हैंडपंप से पानी लेने गई थी। पानी भरते समय पड़ोसी महिला ने अपने मकान की खिड़की से किरण के ऊपर तेजाब फेंक दिया। उसका दिल्ली के अस्पताल में महिला का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विकल ने आरोप लगाया कि तेजाब फेंकने वाली महिला पड़ोसियों को हैंडपंप से पानी भरने से रोकती है और अक्सर झगड़ा करती रहती हैं, जिसको लेकर कई बार गली में हंगामा भी हो चुका है। विकल ने पुलिस से तेजाब फेंकने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed