फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of murder of history sheeter arrested

हिस्ट्रीशीटर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of history sheeter arrested
रमाला थाने में पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। सूप गांव के हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की हत्या दोस्त अंकुर ने परिवार की महिलाओं के चरित्र पर अंगुली उठाने के कारण की थी। हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने के बाद आरोपी अंकुर सीधा गढ़ में गंगा में नहाने गया। वहां से लौटते ही पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की।
विज्ञापन

सूप गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव चचेरे भाई प्रवीण के घेर में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के पिता इंद्रपाल ने गांव के ही उसके दोस्त अंकुर और दोघट के रहने वाले नरेंद्र समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी अंकुर को पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी अंकुर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त जितेंद्र के साथ बुधवार रात शराब पी रहा था, तभी जितेंद्र ने परिवार की महिलाओं के चरित्र पर अंगुली उठाकर उल्टी सीधी बातें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अंकुर की मां की मौत हो चुकी है और उसने मां के बारे में कुछ भी कहने के लिए जितेंद्र को रोका तो उसके बावजूद वह नहीं माना। इससे क्षुब्ध होकर बाइक के बैग से तमंचा निकालकर जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उसके साथी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed