{"_id":"60c4f87e8ebc3ee47f74539a","slug":"accused-of-murder-due-to-wife-s-extramarital-affair-baghpat-news-mrt542458972","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहेतर संबंधों के चलते युवक की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहेतर संबंधों के चलते युवक की हत्या का आरोप
विज्ञापन
बागपत। पत्नी के विवाहेतर संबंधों के विरोध पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फैजपुर निनाना निवासी सतवीरी पत्नी सूरजमल ने बताया कि उसका पुत्र योगेंद्र भट्ठे पर दुकान करता था। वह बीती आठ जून की रात दुकान से लौटा तो गांव के ही एक युवक को पत्नी के साथ देखा। उसके द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। आपसी झगड़ा होने पर पुत्रवधू ने पौत्र विजय को देर रात घर पर छोड़ दिया। वह जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर मायके चली गई। अगले दिन उसने पौत्र को बेटे योगेंद्र के घर भेजा।
सतवीरी के अनुसार उसने लौटकर बताया कि पिता योगेंद्र की चार युवकों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी है। इस पर उन्होंने वहां जाकर देखा तो बेटा योगेंद्र का शव पड़ा था। उसके गले में रस्सी का फंदा लगा था। आरोपियों ने उसके दूसरे पुत्र जितेंद्र को भी बेरहमी से पीटा। अब आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दहशतजदा पीड़ित ने पुलिस से बेटे के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि योगेंद्र की स्वाभाविक मौत हुई है। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।