फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of molesting a minor dies in district jail

Baghpat News: जिला जेल में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की मौत

Thu, 06 Nov 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a minor dies in district jail
खेकड़ा। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी में जिला जेल में बंद बंदी विकास (30) की बुधवार को खून की उल्टी लगने से मौत हो गई। जेल प्रशासन ने फोन कर परिजनों को बंदी की मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

अक्तूबर में छपरौली थाने में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें पुलिस ने 13 अक्तूबर को आरोपी विकास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बताया गया कि दो दिन पहले बंदी विकास की जेल में तबीयत खराब हो गई। जिला जेल के अस्पताल में उसका उपचार कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को खून की उल्टी होने पर विकास को जिला जेल के कर्मियों ने अस्पताल में उपचार कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही विकास की मौत हो गई। इस मामले में जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने बताया कि विकास जेल में आने से पहले से ही बीमार था। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed