फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   accused of misdeed ran away from Ramala police station in Baghpat with his handcuffs open

टूटी नींद तो उड़े खाकी के होश: थाने में सोते रह गए पुलिसकर्मी, हथकड़ी खोलकर भाग गया दुष्कर्म का आरोपी

Sun, 11 Sep 2022 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रमाला (बागपत)
अमर उजाला नेटवर्क, रमाला (बागपत) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Sep 2022 09:18 PM IST
सार

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दुष्कर्म के आरोपी के भागने से पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है।

विज्ञापन
accused of misdeed ran away from Ramala police station in Baghpat with his handcuffs open
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बागपत के रमाला थाने से शनिवार रात को दुष्कर्म का आरोपी हथकड़ी खोलकर भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। दुष्कर्म के आरोपी के भागने से पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है।

विज्ञापन

 क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शुक्रवार रात को हिरासत में लिया था। बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पहले भी हिरासत से भागने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। जिस पर पुलिसकर्मियों ने हथकड़ी लगाकर रोशनदान से बांधकर उसे बैठा दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

उसने शनिवार रात को मौका देखकर हथकड़ी खोल दी और थाने से भाग गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को दिनभर पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश में दबिश देते रहे, लेकिन वह पकड़ नहीं गया। उधर, आरोपी युवक के परिजनों ने पुलिस पर कई दिन से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीओ युवराज सिंह का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गईं हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन

पहले भी थानों से भाग चुके आरोपी
रमाला थाने से आरोपी के भागने की घटना पहली बार नहीं हुई है। बल्कि इससे पहले भी आरोपी थाने से भाग चुके हैं। बागपत कोतवाली से कई साल पहले हवालात की दीवार उखाड़कर आरोपी भाग गए थे। जिसमें कई पुलिस कर्मी सस्पेंड हुए थे। वहीं पिछले साल ही बड़ौत कोतवाली से दहेज हत्या का आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गया था। इसमें भी कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed