{"_id":"64bec242371b4a09a003ffb1","slug":"accused-of-gang-rape-of-woman-on-many-including-farmer-leader-baghpat-news-c-28-1-bag1001-3532-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसान नेता समेत कई पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसान नेता समेत कई पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने किसान नेता पर अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया। महिला गर्भवती हो गई और सोमवार को एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
एएसपी को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की जनवरी 2023 में मौत हो गई थी। जिसके बाद किसान नेता ने अधिकारियों से जान पहचान होने का हवाला देकर उस महिला का देवर के साथ चल रहे जमीन के विवाद में सहायता करने की बात कही। इस तरह उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि किसान नेता ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद किसान नेता ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि किसान नेता ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तमंचा दिखाकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म
रमाला। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गांव के युवक ने घर में घुसकर मारपीट की और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका विरोध करने पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। उधर शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
बागपत। संतोषपुर गांव के रहने वाले अशोक ने एसपी कार्यालय पर दी शिकायत में बताया कि उस पर कुछ दिन पहले धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया था। जिसमें दस हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप लगाया कि पुलिस ने छह आरोपियों के नाम जांच में निकाल दिये। आरोप लगाया कि अब उनके परिवार प र समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। संवाद