{"_id":"60f4782d8ebc3e69097d79ad","slug":"accused-of-gang-rape-and-conversion-of-minor-sent-to-jail-baghpat-news-mrt547999250","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण के मामले में आरोपी माता-पिता व पुत्र भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व धर्मांतरण के मामले में आरोपी माता-पिता व पुत्र भेजे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने, जबरन धर्मांतरण व गोमांस खिलाने के मामले में मुख्य आरोपी शहजाद और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रविवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
नगर की एक कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि तीन साल पहले कॉलोनी के दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मिलकर उसने टाइल्स लगाने का काम शुरू किया था। इस दौरान उसकी नाबालिग पुत्री को दूसरे समुदाय के शादीशुदा युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसकी पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के साथियों ने भी सामुहिक दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसका गर्भपात कराने की कोशिश की गई। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जबरन धर्मांतरण कराकर उसे गोमांस खिलाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शहजाद, बिलाल, फरमान, दोस्त समीर और हारून व इनकी मां गुलिस्ता, पिता हारून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शहजाद और उसकी मां गुलिस्ता व पिता हारून को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने तीनों को रविवार को जेल भेज दिया।
सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे। इनमें प्रांत मंत्री प्रियंका आर्य, जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर ठाकुर, दीपक भारद्वाज, कपिल शर्मा, दीपक मानव, राजीव मानव, कपिल प्रजापति आदि शामिल रहे।