फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of attempting to rape sentenced to five shoes

रेप के प्रयास के आरोपी को पांच जूते की सजा

Sun, 28 Feb 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 28 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempting to rape sentenced to five shoes
बागपत थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई अर्द्ध विक्षिप्त महिला से एक युवक ने रेप का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची ने आरोपी को पकड़ लिया। पंचायत के लोगों के मनाने पर पीड़िता के परिजनों के थाने में कार्रवाई से मना करने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बाद में गांव में हुई पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की अर्द्ध विक्षिप्त महिला शनिवार की सुबह खेत में गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में काफी विचार विमर्श के बाद पंचों ने महिला के परिजनों को फैसले के लिए मना लिया और उन्होंने पुलिस को कार्रवाई न करने के लिए लिखित में दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी को पंचायत में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचों ने आरोपी युवक को पांच जूते मारने का फरमान सुनाया गया। लोगों ने युवक को पांच जूते मारकर छोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला के परिजनों ने लिखित में दिया है कि वे कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते हैं, इसलिए युवक को छोड़ दिया है। गांव में पंचायत होने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed