{"_id":"5d93ab5a8ebc3e01586f0547","slug":"accused-met-kotwal-for-action-on-teacher-kahkra-news-mrt446326866","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई के लिए कोतवाल से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई के लिए कोतवाल से मिले
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा शहर स्थित एमएम इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षक से गाली गलौज, मारपीट करने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली प्रभारी से कार्रवाई की मांग की।
खेकड़ा शहर स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज में गत शिक्षक दिवस पर एक शिक्षक ने दूसरे वरिष्ठ शिक्षक राजेश गौड़ को प्रधानाचार्य से हो रही बातचीत के बीच में बोलने से रोकने पर गाली गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित शिक्षक ने तभी खेकड़ा कोतवाली में पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पीड़ित शिक्षक अन्य शिक्षकों के साथ खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से आरोपी के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने शिक्षकों को जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षक वापस लौट गए।