फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused committed theft in temple after being released from police post and SP said that action will be taken

Baghpat: पुलिस ने चौकी से छोड़ा, पर बाज नहीं आया आरोपी, फिर मंदिर में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Wed, 22 Mar 2023 08:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Mar 2023 08:19 PM IST
सार

Baghpat News : पुलिस ने आरोपी को चौकी से छोड़ दिया। इसके एक घंटे बाद ही आरोपी ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
Accused committed theft in temple after being released from police post and SP said that action will be taken
मामले की जानकारी देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के सरूरपुरकलां गांव में जूस की दुकान में चोरी के जिस आरोपी को पुलिस ने बुधवार को चौकी से ही छोड़ दिया, उसने कुछ घंटे बाद ही गांव के शिव मदिर से भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातू की मूर्ति चोरी कर ली। जिस पर शक होने पर ग्रामीणों ने उसके घर जाकर छानबीन की तो चोरी हुई अष्टधातू की मूर्ति मिल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


सरूरपुरकलां गांव के शिव मंदिर के पुजारी कृष्णपाल, ग्रामीण देवेंद्र, संजीव, दिनेश पंड़ित आदि ने बताया कि गांव के एक युवक ने जूस बेचने वाले मनोज के गल्ले से बुधवार की सुबह एक हजार रुपये चोरी कर लिए थे। जिस पर शक होने पर जूस विक्रेता मनोज ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चोरी किए गए एक हजार रुपये मिल गए। बताया कि चोरी करने वाले युवक को पकड़ कर चौकी पर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमी का मर्डर: धारदार हथियारों से किए वार, हत्या से मचा कोहराम, 14 महीने पहले किया था कोर्ट मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पकड़े गए युवक को पुलिस ने एक घंटे बाद छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। बताया गया कि गांव के शिव मंदिर में महिलाएं पूजा-अर्चना कर घर वापस लौट गईं। तभी बुधवार शाम को करीब छह बजे शिव मंदिर में रखी भगवान लड्डू गोपाल की अष्टधातू की मूर्ति चोरी कर ली गई। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शक के आधार पर चोरी करने वाले युवक के घर पहुंचकर तलाशी ली।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से चोरी हुई अष्टधातू की मूर्ति घर के अंदर रखी मिली। इसके बावद लोगों ने चोरी करने वाले को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: कोरोना से मचा हड़कंप: सहारनपुर में फिर मिले तीन नए संक्रमित, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची छह

एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि जिसके यहां चोरी हुई थी वो गांव के अन्य लोगों के साथ चौकी पर गया था। उन्होंने कहा कि वो नशेड़ी है और इसलिए उसे छोड़ने के लिए कहा था। जिस वजह से उसे छोड़ा गया था। इसके बाद आरोपी ने मूर्ति चोरी की। उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed