फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused arrested for attacking female friend

महिला मित्र पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for attacking female friend
छपरौली (बागपत)। नेपाल निवासी महिला पर जानलेवा हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देहरादून से गांव घुमाने के बहाने महिला को छपरौली लेकर आया था। पीड़ित महिला ने हमलावर युवक के खिलाफ थाना छपरौली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पीड़ित नेपाल की रहने वाली एक महिला देहरादून में नौकरी करती है। नांगल गांव का रहने वाला आर्यन पुत्र शरणवीर देहरादून में गाड़ी चलाना सिखाता था। गाड़ी सिखाने के दौरान उसकी दोस्ती महिला से हो गई। शनिवार को वह महिला को अपने गांव घुमाने के बहाने लेकर आया था। टांडा गांव के पास उसने चाकू से महिला पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष छपरोली प्रदीप शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आर्यन को साईं धाम मंदिर के पास बस स्टैंड नांगल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed