फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   accused arrested by police

पुलिस ने गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
accused arrested by police
पुलिस ने गोकशी के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर मुकदमे में झूठा फंसाने का आरोप लगाया।

शहर में दिल्ली रोड स्थित संत निरंकारी आश्रम की खाली पड़ी भूमि पर 30 मई को गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले थे। चमरावल रोड स्थित महिला थाने के पास यमुना इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर 20 मई को गोकशी की घटना हुई । पुलिस विवेचना में शकील, दिलशाद उर्फ अली शेर, यामीन निवासी गुहाना जनपद सोनीपत हरियाणा, कय्यूम, वसीम निवासी निवाड़ा, दिलशाद उर्फ दिल्लू, मान उर्फ उस्मान, फरमान चिरोडिया, आकिल, फईम टेडा, भोला उर्फ अनीस, नय्यूब, उस्मान, साबुद्दीन निवासी पुराना कस्बा बागपत के नाम प्रकाश में आए । पुलिस ने शकील, कय्यूम, वसीम और भोला उर्फ अनीस को पहले ही गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को फरार आरोपी दिलशाद उर्फ इरशाद उर्फ दिल्लू निवासी पुराना कस्बा को गिरफ्तार किया। अब नौ आरोपी शेष बचे हैं। वहीं पकड़े गए आरोपी दिलशाद के परिजनों ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed