फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accounts of ten Gram Panchayats freezed, Rs 40 lakh stuck

Baghpat News: दस ग्राम पंचायतों के खाते फ्रीज, 40 लाख रुपये फंसे

Tue, 04 Feb 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Accounts of ten Gram Panchayats freezed, Rs 40 lakh stuck
बागपत। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में गड़बड़ी करने पर पकड़े न जाएं। इसलिए ग्राम पंचायतों के जीएसटी पंजीकरण नहीं कराए जा रहे हैं। यहां ऐसी ही दस ग्राम पंचायतों के खाते फ्रीज कर दिए गए और उनमें विकास कार्यों के लिए मिले 40 लाख रुपये फंस गए। वहीं अन्य 33 ग्राम पंचायतों के खाते फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई, जिससे करीब चार करोड़ रुपये फंस जाएंगे।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की धारा 51 के तहत सभी ग्राम पंचायतों को जीएसटी नंबर लेना अनिवार्य है। इसके लिए एक जुलाई 2017 को आदेश जारी किया गया था और इसे तभी से लागू कर दिया गया। इसके बावजूद ऐसा नहीं किया जा रहा। जिले में 244 गांव हैं, लेकिन अभी तक करीब 150 ग्राम पंचायतों ने जीएसटी नंबर लिया है। इसके तहत दो लाख रुपये से अधिक का भुगतान करने पर टीडीएस काटा जाता है। सामान को जीएसटी के साथ खरीदा जाता है। अब उन ग्राम पंचायतों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है, जो जीएसटी पंजीकरण नहीं करा रही हैं।
विज्ञापन

-इन ग्राम पंचायतों के खाते फ्रीज किए
जीएसटी विभाग की तरफ से ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी किए गए। मगर प्रधानों व सचिवों ने उन पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण ही लुहारी, सोंटी, मुकंदपुर, शबगा, लुहारा, बरवाला, बाछौड़, ककौर, सिलाना व शेरपुर के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इनका जीएसटी पंजीकरण होने और जीएसटी जमा करने के बाद ही खातों का लेनदेन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन ग्राम पंचायतों के खाते भी फ्रीज होंगे
असारा, औसिक्का, जलालपुर, कुर्डी, लोहड्डा, रठौड़ा, तिलवाड़ा, सिनौली, टांडा, नांगल, लूंब, बदरखा, बासौली, हलालपुर, अशरफाबाद थल, रमाला, चांदनहेड़ी, बोढ़ा, अलावलपुर, तुगाना, बावली, हिलवाड़ी, हसनपुर जिवानी, इब्राहिमपुर माजरा, ख्वाजा नंगला, इदरीशपुर, बिराल, हेवा मीरपुर, शाहपुर बड़ौली, ककड़ीपुर, आरिफपुर खडख़ड़ी, खेड़ी समेत 33 ग्राम पंचायतों के खाते फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

--
ग्राम पंचायतों से जीएसटी जमा नहीं होने के कारण उनको विभाग से नोटिस जारी किया गया, मगर प्रधानों व सचिवों ने ध्यान नहीं दिया और अब उनके खाते फ्रीज हो गए। अन्य करीब 33 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिनके खाते फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इनको जल्द ही जीएसटी जमा करानी होगी। अरुण अत्री, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed